गौचर। नगर के नागरिकों को समान नागरिक संहिता से जोड़ने के लिए नगर पालिका की ओर से तीन सीएससी सेंटरों में मंगलवार से यूसीसी पंजीकरण शिविर शुरू किए गए हैं। जन-प्रतिनिधियों और पालिका कर्मियों की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी वार्ड के लोगों को यूसीसी से जुड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि डीएम की ओर से नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। नगर क्षेत्र के ग्रेफ चौक के समीप, ऊर्जा निगम के कार्यालय, जीजीआईसी रोड के सीएससी सेंटर और नगर पालिका कार्यालय में पंजीकरण शिविर लगाए हैं जिनमें 10 जनवरी तक नागरिकों का यूसीसी में पंजीकरण किया जाएगा। संवाद
समस्याओं के निराकरण की मांग
कर्णप्रयाग। भलसों वार्ड की जिपंस विशम्बरी देवी और अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भलसौं वार्ड में कई गांवों में सोलर लाइटें नहीं लग पाई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ड के गांवों में श्रम कार्ड शिविर लगाने, पुनगांव में आंगनबाड़ी केंद्र में भवन निर्माण आदि की मांग की। संवाद