फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मई से थी लापता, 16 मई को पिता ने पुलिस में दी थी तहरीर
विज्ञापन


आरोपी युवक बोला, यात्रा पर जाना चाहती थी नाबालिग इसलिए हरिद्वार ले गया
पुलिस ने गुप्तकाशी से किया बरामद, तीनों और युवकों को भी पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं इनके दो अन्य साथियों को (जानकारी होने के बाद भी परिवार को नहीं बताने पर) नोटिस जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश का एक परिवार ज्योतिर्मठ क्षेत्र में निवास करता है। 16 मई को एक नाबालिग के पिता ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री पांच मई से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग की दोस्ती ज्योतिर्मठ निवासी आशीष (27) के साथ थी। आशीष ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग चारधाम यात्रा पर जाना चाहती थी, इसलिए वह उसे हरिद्वार लेकर गया। वहां उसने नाबालिग को उसके दोस्त रोहित कश्यप (19), जौनी (25) और सचिन (29) सभी निवासी बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार के पास छोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग को गुप्तकाशी से बरामद कर लिया और तीनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि जांच में पता चला कि आशीष ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जबकि रोहित कश्यप ने उसके साथ अश्लील हरकत की। आशीष नाबालिग को उसके परिजनों की अनुमति के बिना अपने साथ ले गया था। मामले में पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी आशीष और रोहित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले में शामिल जॉनी और सचिन को इस संबंध में नोटिस दिया गया कि उन्होंने नाबालिग के गायब होने की सूचना उसके परिजनों को नहीं दी। जबकि उन्हें इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें