फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्कूलों में दो साल का नशा मुक्ति अभियान शुरू

Fri, 04 Sep 2026 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जनपद के विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने नशा निषेध के लिए दो साल का अभियान शुरू किया है। यह अभियान सितंबर 2026 से अगस्त 2028 तक चलेगा। इसका जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है। इसमें जागरूकता रैली, पोस्टर, नारा लेखन, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हस्ताक्षर अभियान और संवाद सत्र भी इन गतिविधियों का हिस्सा होंगे। सितंबर 2026 में नशा निषेध शपथ ली गई। अक्तूबर में जागरूकता रैली और नवंबर में पोस्टर प्रतियोगिता होगी। दिसंबर में नारा लेखन और जनवरी में भाषण प्रतियोगिता होगी। इस तरह अगस्त 2028 तक विभिन्न कार्यक्रम जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें