फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू के हमले में दो महिलाएं जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। खेत से घास लेकर घर लौट रही बागी गांव की दो महिलाएं भालू के हमले में जख्मी हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

मठियाण गावं के प्रधान परमानंद मैठाणी ने बताया कि शनिवार दिन 12 बजे के लगभग सरोजनी देवी (35) पत्नी प्यारे लाल, सुनीता देवी (32) पत्नी रामदेव खेतों से घास लेकर घर लौट रही थीं। गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर रास्ते में भालू ने पहले सुनीता देवी पर पीछे से हमला किया। वह चिल्लाई तो सरोजनी देवी ने भी उसे बचाने का प्रयास किया। भालू उस पर भी झपट पड़ा। भालू के साथ उसका एक बच्चा भी था।
महिलाओं पर हमले के दौरान भालू का बच्चा रास्ते से नीचे गिर पड़ा। तब भालू दोनों महिलाओं के कपड़े फाड़कर भाग निकला। भालू के हमले में महिलाओं के पीठ पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को छुट्टी दे दी है। सूचना पर बाद में वन विभाग की टीम बागी गांव पहुंची। टीम ने वहां गश्त की, लेकिन भालू दिखाई नहीं पड़ा। गांव के लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें