फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली-डुंग्री मोटर मार्ग बंद होने से बढ़ी मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सोल पट्टी के 24 गांवों को जोड़ने वाला थराली-डुंगरी घाट मोटर मार्ग 21 दिन बाद भी न खुल पाने से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को 10 किमी पैदल चलकर चट्टानी मार्ग से थराली पहुंचना पड़ रहा है। 17 जुलाई को बारिश से प्राणमति के पास चट्टान टूटने से यह सड़क बाधित हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने यहां पर सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क नहीं खुल पा रही है। सड़क बंद होने से डुंग्री, रतगांव, रूईसाण, बूंगा, बुरसोल और मैन सहित कई गांव में बीमार लोग अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जगमोहन सिंह, रणजीत सिंह, मोहन सिंह, महिपाल सिंह ने कहा कि यदि जल्दी सड़क नहीं खोली गई तो क्षेत्र में भुखमरी की नौबत आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें