फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब डामर पर फिसलकर चोटिल हो रहे दोपहिया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की फटकार के बाद भी कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि उखड़े डामर में बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इन दिनों कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर एनएच की ओर से 27 करोड़ की लागत से डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कर्णप्रयाग में बस स्टेशन से सुभाषनगर तक डामर डालते ही उखड़ गया है और कई बाइक सवार उखेड़े डामर में फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया और कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासी बीरेंद्र मिंगवाल, हेमंत सेमवाल, राजेंद्र सगोई ने कहा कि सरकारी पैसों का दुरुपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि कार्यदायी संस्था को डामरीकरण में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। यदि इन्होंने सुधार नहीं किया, तो कार्रवाई की जाएगी। एनएच के अपर सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने कहा कि ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई गई है। उसे डामर ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें