फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जल जीवन मिशन योजना को लेकर दो गांव आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पलेठी गांव के ग्रामीणों ने सेम डुंग्रा गांव के ग्रामीणों पर लगाया कार्य में व्यवधान डालने का आरोप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन की देखरेख में कार्य कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के पलेठी और सेम डंग्रा गांव के ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजना के तहत लाइन बिछाने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। पलेठी गांव के ग्रामीणों ने समीपवर्ती सेम डुंग्रा गांव के के लोगों पर जल जीवन मिशन योजना के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की देखरेख में योजना का कार्य पूरा कराने की मांग की है।
शुक्रवार को पलेठी गांव के लोग बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनके गांव के लिए जल जीवन मिशन की पेयजल लाइन पर तीन किलोमीटर तक कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन बीच में अन्य गांव के लोगों ने कार्य को रुकवा दिया है। जिससे योजना का कार्य चार माह से बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीण और ठेकेदार के बार-बार आग्रह करने के बाद भी दूसरे गांव के लोग कार्य नहीं करने दे रहे हैं। इससे गांव में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि योजना का कार्य प्रशासन की देख रेख में पूरा कराया जाए। जिससे पेयजल लाइन का कार्य जल्दी पूरा हो सके। ज्ञापन देने वालों में प्रेम लाल, ग्राम प्रधान दीपा देवी, भोला सिंह, गुमान सिंह, सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र लाल आदि शामिल रहे। इधर, सेम डुंग्रा गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह फरस्वाण ने कहा कि पलेठी गांव के लिए एक पेयजल लाइन पूर्व से ही बिछी हुई है। अब खेतों से दोबारा लाइन बिछाई जा रही है। मनमानी तरीके से लाइन बिछाई जा रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें