पोखरी। पुलिस ने एक व्यक्ति को 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुलबीर सिंह निवासी पोगठा को शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद