फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नदी में खनन से दो गांवों को खतरा

Sun, 01 Jun 2025 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। पिंडर नदी में भारी मशीनों से खनन किए जाने पर भेंटा और सिमलसैंण के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि खनन से नदी का प्रवाह गांव की ओर हाे रहा है जिससे बरसात में यहां खतरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह पूर्व पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग का टेंडर हुआ था। उसके अनुसार नदी में जमी सिल्ट का उठान होना था जिसके लिए जेसीबी की अनुमति थी लेकिन खनन ठेकेदार जेसीबी की जगह बड़ी एलएनटी मशीनों से नदी में खोदाई कर पत्थर और बजरी निकाल रहे हैं। ऐसे में नदी का प्रवाह आवासीय क्षेत्र की तरफ हो रहा है। साथ ही बरसात में इससे भेंटा और सिमलसैंण गांव को भी खतरा होने की आशंका है। महावीर सिंह, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र, सुभाष सिंह और राकेश चंद्र आदि ने कहा कि ठेकेदार पहले ही खनन सामग्री उठा चुके हैं और अब नदी के बीच में जाकर नदी खोदकर उसका प्रवाह बदल रहे हैं। ऐसे में बरसात में भू-कटाव के साथ ही गांव को खतरा हो सकता है। वहीं खान अधिकारी अंकित चंद का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच में यदि आवंटित क्षेत्र से अतिरिक्त खनन करते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें