फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घंडियाल स्कूल के दो कमरे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बारिश से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घंडियाल के दो कक्ष क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्राम प्रधान मीना देवी ने बताया कि स्कूल की सामग्री भी दबकर नष्ट हो गई है। कहा कि वर्ष 2002 में निर्मित विद्यालय भवन के आगे और पीछे की जमीन लगातार धंस रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे पुश्ता गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुुंचे, लेकिन खतरे को देखते हुए विज्ञान व कंप्यूटर कक्ष एवं अतिरिक्त कक्ष में रखी सामग्री नहीं बचा पाए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन व शिक्षा विभाग को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें