फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में दिनभर ठप रही 350 गांवों में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर से चमोली जनपद के लिए सप्लाई हो रही 66 केवी की बिजली लाइन पर फॉल्ट आने से जिले के दशोली, घाट और जोशीमठ ब्लॉक के करीब 350 गांवों में बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली सप्लाई ठप पड़ी रही। सुबह करीब 11 बजे धारी देवी मंदिर के आसपास बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप बंद होने के कारण शाम तक भी बिजली लाइन के सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया, जिससे लोगों को भारी बारिश के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अचानक बिजली सप्लाई ठप पड़ गई थी, जिससे लोगों के ऑनलाइन काम नहीं हो सके ना ही बिजली से संबंधित काम हो सके। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि 66 केवी की लाइन का एक तार टूट जाने की सूचना मिलते ही तीन वाहनों से अधिकारी व कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने के लिए गए, लेकिन नरकोटा के समीप बदरीनाथ हाईवे बंद होने से शाम तक भी लाइन सुचारु नहीं की जा सकी है। कर्मचारियों के मौके पर पहुंचते ही लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू कर जल्द बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी, वहीं, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि श्रीनगर से सप्लाई हो रही 66 केवी की बिजली अब जीर्णशीर्ण हो गई है। बारिश होने पर लाइन पर फॉल्ट आ रहा है और तार टूट रहे हैं। बिजली विद्युत सप्लाई सुचारु रखने के लिए जिले में बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
थराली और देवाल क्षेत्र में दो दिनों से बिजली गुल
थराली। देवाल और थराली ब्लॉक के सौ से अधिक गांवों में बुधवार सुबह से बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बाद बृहस्पतिवार को भी दिनभर विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

रमेश, सुरेश, जयबीर, यशवंत ने कहा कि धारी सब स्टेशन के पास 33 केवी की बिजली लाइन टूटने से बार-बार यह समस्या आ रही है। लाइन टूटने से चेपड़ों, लोल्टी, थराली, ग्वालदम, तलवाड़ी, चेपडों, जोला, त्रिकोट, बूरागाड़, मुंदोली, वांण, सवाड़, लोहाजंग, हाट, कल्याणी आदि गांवों में बिजली गुल रही। वहीं, बिजली न होने से लोग अपने मोबाइल नहीं चार्ज कर पाए, जिससे उनके कुछ जरूरी काम रह गए। धर उपखंड थराली के अवर अभियंता हेमंत चमोली ने बताया कि 500 मीटर मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लगातार बारिश आने से काम करने में दिक्कतें हो रही हैं। लाइन को सुधारने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें