फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव के कारण पुलिस ने इन दिनों सघन चेकिंग अभियान चलाया है। इसी के तहत नंदानगर और चमोली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाते हुए शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




थाना नंदानगर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह नेगी निवासी ग्राम वादुक नंदानगर चमोली को सितेल बाजार से 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। वहीं चमोली कोतवाली पुलिस ने टीएचडीसी कॉलोनी के पास सियासैंण में विनोद प्रसाद निवासी ग्राम जैसाल को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें