फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: औली में GMVN का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू, विभिन्न राज्यों के 12 खिलाड़ी हुए शामिल

Wed, 08 Jan 2025 09:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

औली में बर्फबारी होने पर जीएमवीएन हर साल स्कीइंग का प्रशिक्षण करवाता है। इसमें जीएमवीएन के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को स्कीइंग की बारीकियां सिखाते हैं।
विज्ञापन
औली की स्कीइंग ढलान पर स्कीइंग करते प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी। स्रोत: जीएमवीएन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में बुधवार से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है जिसमें विभिन्न राज्यों के 12 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया जाना है।

विज्ञापन


औली में बर्फबारी होने पर जीएमवीएन हर साल स्कीइंग का प्रशिक्षण करवाता है। इसमें जीएमवीएन के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को स्कीइंग की बारीकियां सिखाते हैं। इस साल औली में बुधवार 8 जनवरी से तीन, सात और 14 दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हुआ है। 14 दिवसीय कोर्स में दो लोग दिल्ली, दो बंगलूरू व एक उत्तरकाशी, सात दिवसीय कोर्स में दो दिल्ली, एक ज्योतिर्मठ तथा तीन दिवसीय में चार लोग बंगलूरू से यहां प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं।

VIDEO : कर्णप्रयाग में एक मात्र लैब टेक्नीशियन हुए सेवानिवृत्त, लैब में लगा ताला
विज्ञापन


सभी प्रशिक्षणार्थियों का बुधवार से ही प्रशिक्षण शुरू हो गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के मुख्य स्कीइंग प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी ने बताया कि औली में इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है जिसके चलते निगम ने प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। बताया कि स्कीइंग प्रशिक्षण मार्च तक जारी रहता है लेकिन यह बर्फ पर ही निर्भर करता है। यदि औली में बर्फ रहती है तो प्रशिक्षण लगातार जारी रहता है। बर्फ न होने की स्थिति में प्रशिक्षण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शुल्क में रहने और खाने की भी व्यवस्था
प्रशिक्षण लेने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। प्रशिक्षण में दिए शुल्क में ही खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था जीएमवीएन में की जाती है। तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए 8900, सात दिन के लिए 19900 और 14 दिन के कोर्स के लिए 39900 रुपये शुल्क तय है। इसमें उपकरण भी जीएमवीएन ही उपलब्ध करवाता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें