फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में लापता दो यात्रियों का नहीं चला पता

विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में लापता यात्रियों की अलकनंदा नदी किनारे तलाश करते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को टैया पुल के पास हुई वाहन दुर्घटना में लापता दो तीर्थयात्रियों का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम दिनभर उनकी तलाश में जुटी रही। वहीं अलकनंदा नदी में गिरे वाहन को निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार और गुजरात के तीर्थयात्री कार से बदरीनाथ धाम जा रहे थे, लेकिन टैया पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था, जबकि दो लोग लापता हो गए थे। लापता लोगों में वाहन चालक धर्मपाल निवासी हरिद्वार और कृपाल झाला निवासी गुजरात शामिल हैं। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर दिनभर खोज अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने कहा कि लापता यात्रियों की खोज जारी है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। नदी में गिरे वाहन को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें