फैक्ट फाइल
- कुल आवंटित विधायक निधि (2022 से अब तक) : 23.28 करोड़ रुपये
- कुल खर्च : 21.645 करोड़ रुपये (93.14 प्रतिशत)
- चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवंटन : 4.90 करोड़ रुपये
- चालू वित्तीय वर्ष में अब तक खर्च : 3.9815 करोड़ रुपये (81.25 प्रतिशत)
विधायक निधि का उपयोग क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। गांवों के भ्रमण के दौरान मिले प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए निधि स्वीकृत की गई है। शिक्षा, खेलकूद, सड़क, सांस्कृतिक गतिविधियों और आम रास्तों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों पर धनराशि खर्च की गई है। अधिकांश कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। पोखरी क्षेत्र में आली सड़क के निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
-लखपत बुटोला, विधायक, बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र
विधायक निधि से क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। लांजी पोखनी से लेकर पाखी तक का बड़ा हिस्सा आज भी विकास से अछूता है। सड़क, शिक्षा, खेल, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं कराया गया। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक निधि का प्रभावी उपयोग और विकास कार्यों को गति देने पर जोर देना चाहिए।
-संदीप भंडारी, लांजी-पोखनी, चमोली
विधायक निधि से ज्योतिर्मठ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कई विकास कार्य हुए हैं। गांवों में सड़क, रास्ते, शिक्षा, पेयजल और अन्य जरूरतों से जुड़ी योजनाओं पर धनराशि खर्च की गई है। कई योजनाओं का कार्य अभी चल रहा है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
-लक्ष्मण सिंह नेगी, उर्गम, चमोली