कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कुनेथ के कुंडडुग्रा गांव में गुलदार दिन-रात आवासीय मकानों और गोशाला के समीप दिख रहा है। माधो सिंह रावत ने बताया कि बीते बुधवार दोपहर को उन्होंने गोशाला के बाहर गाय और बछड़े को बांधा था और गुलदार ने उन्हें मार डाला। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, भजन सिंह, हयात सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने वन विभाग और प्रशासन से पशुपालक को क्षति का मुआवजा देने तथा गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। वहीं नारायणबगड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि विभागीय कर्मी गांव में गश्त कर रहे हैं। साथ ही पीड़ित पशुपालक को मानकों के अनुरूप क्षति का मुआवजा दे दिया जाएगा। संवाद