थराली। गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर उनके जीवन पर आधारित जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय तलवाड़ी की दीक्षा प्रथम और अनमोल जोशी द्वितीय रहे। प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद, समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी मोहित उप्रेती ने कहा कि दीक्षा एवं अनमोल ने महाविद्याालय का नाम आगे बढ़ाया है। संवाद