फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ टूटने से दो मकान क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विनायक गांव में शनिवार दोपहर एक भारी भरकम पेड़ अचानक टूटकर दो मकानों के ऊपर गिर गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेमा देवी ने बताया कि विनायक गांव में वर्षों पुराना खडीक का पेड़ था। शनिवार दोपहर को अचानक पेड़ तिरछा होकर गांव के हयात सिंह बुटोला के दो मकानों पर जा गिरा। पेड़ टूटने की आवाज सुनकर मकानों के अंदर रह रहे परिवार के पांच सदस्य घर से बाहर निकल आए। प्रभावित व्यक्ति ने घटना की जानकारी एनटी और पटवारी को दी। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि पटवारी को मौका मुआयना करने के लिए गांव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें