जोगीधार के पास बदरीनाथ हाईवे के किनारे एक कौवा मृत मिला। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पक्षियों के मृत मिलने से स्थानीय लोगों को बर्ड फ्लू की आशंका है। इससे पहले निजमूला घाटी में छह से अधिक पक्षी मृत मिले थे, जबकि गौचर में घुघूती और बगोली में मुर्गियों की अज्ञात कारणों से मौत हो चुकी है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंदबल्लभ शर्मा ने बताया कि जोगीधार में टीम भेज दी गई है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट
वहीं अपर बाजार कर्णप्रयाग में एक पक्षी अचानक सड़क पर गिरकर तड़पता रहा और कुछ देर बाद मर गया। लोगों की सूचना पर पशुपालन और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के अधिकारी मनीष रावत ने बताया कि पक्षी के सैंपल लेकर वन विभाग को सौंप दिए गए हैं।