फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में जीएमवीएन का स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की ओर से औली में स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। औली में इस बार बर्फ कम है, उसके बावजूद प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली और मुंबई से लोग औली पहुंचे हैं।
विज्ञापन

औली में हर साल जीएमवीएन सात और 14 दिनों का स्कीइंग कोर्स करवाता है। मंगलवार से स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें मुंबई से छह और दिल्ली से दो लोग प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी का कहना है कि बर्फ कम होने के बावजूद यहां पर बाहर से आए लोग स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आने वाले समय में यदि अच्छी बर्फबारी हुई तो इस कोर्स को निरंतर जारी रखा जाएगा। औली रोपवे के 10 नंबर टावर के समीप यह कोर्स कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें