जेवर चोरी करने में युवक, उसे खरीदने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार
सुभाषनगर क्षेत्र में युवक ने एक घर से ढाई लाख का गुलबंद चोरी कर ज्सेलर्स को 10 हजार में बेचा
-शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस में की थी चोरी की शिकायत
गोपेश्वर। गोपेश्वर पुलिस ने एक युवक व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सुनार को भी गिरफ्तार किया है।
13 मार्च को गोपेश्वर कोतवाली में सुभाषनगर निवासी पूजा देवी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि 11 मार्च को जब वे घर पर नहीं थे तो चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने का गुलबंद चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। गोपेश्वर थाने के एसआई विपिन त्यागी ने बताया कि जांच के बाद सुभाषनगर, मल्ला नैग्वाड़ निवासी प्रकाश आर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने चोरी की बात को कुबुल किया है। आरोपी ने चोरी का सामान गोपेश्वर के एक सुनार को 10 हजार रुपये में बेचने की बात कही। चोरी का माल खरीदने के आरोप में मंदिर मार्ग, गोपेश्वर निवासी ध्रुव रस्तोगी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।