फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र सरकार पर संकट के समय जिम्मेदारी से बचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

गोपेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती समस्या के विरोध में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इसका जवाब देने के बजाय संसद से गायब हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को गोपेश्वर बस स्टैंड तिराह पर एकत्रित हुए। सिलिंडर, गैस चूल्हा लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाले में पाइप डालकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एलपीजी की दिक्कत लगातार बढ़ रही है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत ने कहा कि घरेलू हो या व्यावसायिक हर तरह की गैस मिलना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में मुकुल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, ब्लॉक महामंत्री रविंद्र बर्त्वाल, मुकुल बिष्ट, महेंद्र नेगी, गिरीश आर्य, मदन लोहानी, जयवीर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें