फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि ग्वाड़ गांव निवासी दर्शन सिंह हाल निवासी मेहलचौरी और नैंणी खनसर निवासी गंगा सिंह हाल निवासी मेहलचौरी कार में शराब लेकर पटवारी क्षेत्र पज्याणा के गांवों में ले जा रहे थे। पुलिस ने धुनारघाट और गांवली के बीच कार को रोका तो गंगा सिंह फरार हो गया। बाद में उसे मेहलचौरी चौकी इंचार्ज एसआई हेमदत भारद्वाज ने मेहलचौरी कस्बे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई जयवीर सिंह, सिपाही रविंद्र, सलमान और सोहन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें