गैरसैंण-नैनीताल हाईवे पर बिसराखेत (मेहलचौंरी) गांव के पास सामान से लदा ट्रक दलदल में फंस गया जिससे हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
व्यापार संघ अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे रामनगर से गोपेश्वर की ओर सामान से भरा एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर स्कपर निर्माण के दौरान हाईवे पर भारी मात्रा में कीचड़ व दलदल होने से ट्रक के पहिए उसमें फंस गए। चालक ने ट्रक को दलदल में से निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं निकल पाया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो जेसीबी की मदद से ट्रक को निकाला गया और करीब 11 बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।