फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर ग्वालदम के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात करीब साढ़े दस बजे हल्द्वानी की ओर जा रहा ट्रक भकुना स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक दिनेश सिंह (32 वर्ष) पुत्र वीर सिंह, निवासी-जेटाकोटी, नारायणबगड़ की मौके पर ही मौत हो गई। थराली थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि शनिवार को सुबह पांच बजे खाई से शव रेस्क्यू किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें