गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याएं रखतीं जिला पंचायत सदस्य आशा ध?
- फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सदन में रखीं। बैठक में लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मौजूद न होने पर अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अधिकारियों को बैठक में हर हाल में मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय योजनाओं की प्रगति की सटीक जानकारी मिल सके।
जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिस पर सीडीओ हंसादत्त पांडे ने कहा कि मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन 55 लीटर पानी मुहैया कराया जाएगा। चमोली जिले में मिशन का कार्य वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि पोखरी के रानौं गांव में पेयजल की किल्लत है। मिशन के तहत पहले गांव को पानी दें। इस दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान, वन, विद्युत, उरेडा, समाज कल्याण, पर्यटन विभाग, बाल विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, आशा धपोला, अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बर्तवाल, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह मौजूद थे।
गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में बैठक को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी।- फोटो : GOPESHWAR