दो साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों और ऋषिगंगा की बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकाला गया। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के साथ स्थानीय लोगों ने रविवार शाम साढ़े छह बजे कैंडल मार्च निकाला। जवानों की शहादत को याद करते हुए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही ऋषिगंगा की बाढ़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के जिला महासचिव सतीश कुमार, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, दिनेश चंद्र नेगी, डा. बृजमोहन रावत, आशीष रावत, राजेंद्र मैखुरी, विक्रम झिंक्वाण, विजय प्रसाद भट्ट, अजीत नेगी और अजय कुमार मौजूद रहे। संवाद