गोपेश्वर। राज्य स्तरीय सिविल सर्विस प्रतियोगिता में चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होगा। चयन प्रक्रिया खेल मैदान गोपेश्वर में होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, योग, फुटबाल सहित अन्य खेल शामिल हैं। ट्रायल सुबह नौ बजे से खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल समिति गठित की गई है। चयनित खिलाड़ियों की सूची जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को अपने विभागाध्यक्ष का अनापत्ति प्रमाणपत्र, विभागीय आईडी, पंजीकृत चिकित्सालय से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। संवाद