गोपेश्वर। नंदा देवी की बड़ी जात के दौरान वेदनी बुग्याल क्षेत्र में एक युवक ड्रोन से वीडियो बना रहा था। अचानक ड्रोन रेंज से बाहर चला गया। ड्रोन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक पंवार के पास गिर गया। कांस्टेबल ड्रोन के मालिक की तलाश करने लगे। उधर ड्रोन खोने वाला युवक भी उसकी तलाश कर रहा था। दीपक पंवार को ड्रोन के असली मालिक की जानकारी मिली तो उन्होंने ड्रोन उसे लौटा दिया। ड्रोन वापस मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस कर्मी का धन्यवाद व्यक्त किया। संवाद