ज्योतिर्मठ। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों के ट्रैकिंग रूटों पर रौनक लौटने लगी है। क्वांरीपास सहित अन्य ट्रैकिंग रूटों पर पर्यटक पहुंचने लगे हैं।
बर्फबारी के बाद से ज्योतिर्मठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की पहाड़ियों का नजारा देखते ही बन रहा है। बर्फबारी के बाद बने खुशनुमा मौसम में छह पर्यटकों का एक दल क्वांरीपास की ट्रैकिंग पर पहुंचा। जहां उन्हें करीब से अच्छी बर्फ देखने को मिली। यह पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुआ है। नमस्ते हिमालय एडवेंचर की ओर से यह दल ट्रैकिंग पर गया जिसमें विभिन्न जगह से आए पर्यटक शामिल थे। नमस्ते हिमालय एडवेंचर के अंकित खंडूड़ी ने बताया कि बर्फबारी के बाद द्रोणागिरी, बागनी, क्वांरीपास ट्रैक पर जाने के लिए डिमांड आ रही है। बर्फबारी के बाद पहला दल क्वांरीपास से ज्योतिर्मठ लौट आया है। यदि मौसम आगे भी इसी तरह से मेहरबान रहा तो यहां पर्यटकों की तादाद काफी बढ़ जाएगी। संवाद