फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फूलों की घाटी में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक

Sun, 12 Oct 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
31 को बंद हो जाएगा घाटी
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी इन दिनों बर्फ से लकदक बनी है। आलम यह है कि विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में इन दिनों पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगी। घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रही हैं। स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई है जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें