फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला खाई में गिरा एक की मौत, दो घायल

Wed, 01 Jul 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को अगथला गांव के समीप हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन ले जा रहा ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


विष्णुप्रयाग-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन लेकर कर्णप्रयाग से हेलंग जा रहा ट्राला बदरीनाथ हाईवे के अगथला गांव के समीप पुश्ता ढहने से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

ट्राले में सवार ऋषिकेश निवासी लखविंदर सिंह और सुनील ट्राले से बाहर छिटक गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। जबकि ट्राला चालक केबिन में ही फंस गया और उसे हल्की चोर्टें आइं। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 सेवा के कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान बीएचईएल पीपलकोटी में कार्यरत ऋषिकेश निवासी सुनील की मौत हो गई। ट्राला चालक और अन्य व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें