फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक लोनिवि के अफसरों का घेराव

Wed, 01 Jul 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर नदी पर निर्माणाधीन पुल की धीमी गति से नाराज व्यापारियों ने चार घंटे तक लोक निर्माण विभाग के अफसरों का घेराव किया। बाद में एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों की ओर से तीन दिनों में पुल जोड़ने के काम की तकनीकी स्वीकृति दिए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने के आश्वासन पर व्यापारी माने। इसके बाद व्यापारियों ने चार जुलाई से प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट और महामंत्री बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारी मुख्य बाजार में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में व्यापारी लोनिवि दफ्तर पहुंचे और सुबह 11 बजे कार्यालय के बाद अफसरों का घेराव कर दिया।

लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते पुल निर्माण में तेजी नहीं आ पा रही है। मामले में व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन


अधिकारियों के बुलावे के बाद पहुंचे ठेकेदार भगवान सिंह कंडारी ने कहा कि पुल जोड़ने के काम की तकनीकी स्वीकृति नहीं मिलने के चलते दिक्कतें हुई हैं। इस पर एसडीएम विवेक प्रकाश, अधीक्षण अभियंता विशन लाल और अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल सिंह ने कहा कि चार जुलाई तक संबंधित दस्तावेज तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता के पास भेज दिए जाएंगे। व्यापारियों ने कहा यदि पुल निर्माण का कार्य तेजी से नहीं किया गया तो चार जुलाई के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अपराह्न तीन बजे व्यापारियों ने प्रस्तावित धरना कार्यक्रम चार जुलाई तक के लिए स्थगित किया। व्यापारियों ने कहा कि विभाग और ठेकेदार ने 30 जून 2015 तक पुल निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आधा काम भी नहीं हुआ।

 प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष गैरोला, जिला निर्माण समिति के सदस्य राजा चौहान, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, अनिल डिमरी, महेश खंडूड़ी, आशीष डिमरी, मनोज पुजारी, दिनेश बहुगुणा, सुभाष सती और हरनाम लूथरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें