बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू और बेडाणू के बीच का भूस्खलन जोन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। हाईवे पर मलबे में ट्रक फंसने से शुक्रवार सुबह छह बजे से दस बजे तक यहां जाम में वाहन फंसे रहे।
हाईवे पर करीब 30 मीटर से अधिक हिस्सा दशकों से भूस्खलन प्रभावित है, जिसका सुधारीकरण बीआरओ एक सप्ताह से कर रहा है। यहां सुधारीकरण के मलबे में लगातार ट्रकों के फंस
ने से दिक्कतें हो रही हैं।
हालांकि बीआरओ की ओर से सड़क किनारे मलबे को साफ कर बीच-बीच में हल्के वाहनों को पास कर लिया गया, लेकिन भारी वाहन यहां चार घंटे तक फंसे रहे। लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बीआरओ से जल्द सड़क सुधारीकरण करने की मांग की, ताकि चारधाम यात्रा में यात्रियों को दिक्कत न हो।