फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विहीन हुआ हाईस्कूल बलाड़

Fri, 01 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक का दूरस्थ हाईस्कूल बलाड़ सत्र शुरू होते ही शिक्षक विहीन हो गया है। यहां अतिथि शिक्षक तैनात थे, लेकिन 31 मार्च को अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने के बाद यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वहीं ब्लाक के अतिथि शिक्षक संघ ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की।
विज्ञापन


ब्लाक के बलाड़ हाईस्कूल अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा था। एक अप्रैल को स्कूल में बच्चे तो आए, लेकिन शिक्षक न आने पर बच्चे घरों को लौट गए। हाईस्कूल बलाड़ में नवीं और दसवीं में 117 की छात्र संख्या है।

प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। दूसरी ओर अतिथि शिक्षक संघ ने बैठक कर इस निर्णय का विरोध किया। बीईओ के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट नीति बनाने तथा नियुक्ति देने की मांग की।
विज्ञापन


बीईओ बीसी मिश्रा ने बताया कि मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कुंवर, केशर सिंह, संदीप मिश्रा, दीपा परिहार, मंजू राणा, सुरेंद्र रावल, त्रिभुवन मेहरा, रघुवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें