नारायणबगड़। ग्रामोत्थान(रीप) के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय व्यवसाय प्रबंधन एवं विपणन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमेंं प्रतिभागियों को बाजारीकरण, मांग-पूर्ति, ग्राहकों की आवश्यकता, उत्पादों के बाजारीकरण के लिए उच्च गुणवत्ता की पैकिंग, सामग्री विपणन के प्लेटफऍर्म व सामग्री के प्रचार प्रसार का प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सहायक प्रबंधक वेल्यू चैन नरेंद्र नाथ ने संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी। परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण व सवाल जवाब किए। बीडीओ बिरेंद्र असवाल ने संगठन स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बाजारीकरण करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में 25 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उन्हें प्रशिक्षण संबंधी प्रमाणपत्र व रीप चमोली के निर्देशन में कलस्टरों में कार्यरत पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस मौके पर किशोर सती, शशिकांत बहुगुणा, आकाश जोशी भी मौजूद थे।