फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाषण प्रतियोगिता में भावना पुरोहित रही प्रथम

Sat, 28 Feb 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फस्र्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान जागरूकता एवं नवाचार पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भावना पुरोहित प्रथम, मनमोहन द्वितीय, हिमांशी तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीतू पांडे ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि थीम के अनुरूप आयोजनों में विज्ञान एवं अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंकर राम, डॉ. ललित जोशी आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें