पोखरी। क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शरणाचाई गांव में शुरू हो गया है। मास्टर ट्रेनर यशवंत नेगी और भरत रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के गठन, 73वें संविधान संशोधन, त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था और ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं के निर्माण व क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्रदान दी। इसके अलावा पंचायतों की प्रशासनिक संरचना, योजनाओं की प्रक्रियाएं, जन भागीदारी, वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में शरणा चाई के प्रधान केदार सिंह राणा, भदूणा के प्रधान राकेश रावत, आली की प्रधान प्रभा देवी, मायूली के प्रधान वीरेंद्र लाल, त्रिशूला के प्रधान विक्रम सिंह सहित अन्य प्रधान व वार्डों के सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन आनंद सिंह राणा ने किया। संवाद