फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मौणा गांव के जंगल में लगी आग बुझी, सूखे पेड़ों पर सुलग रही

Tue, 02 Dec 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के मौणा गांव के जंगलों में लगी आग को वन विभाग ने दूसरे दिन बुझा दिया। वन विभाग के 15 से अधिक कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ सूखे पेड़ों पर अभी तक आग सुलग रही है। इसके लिए वन क्षेत्राधिकारी ने कर्मचारियों को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। अब आग लगाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मौणा गांव के जंगल में अचानक आग लग गई थी और देखते ही देखते आसपास के जंगल में फैल गई। इससे कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई। आग तेजी से फैलने के कारण बुझ नहीं सकी। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया और दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया। नंदप्रयाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हेमंत सिंह बिष्ट ने कहा आग बुझा दी गई है लेकिन कुछ सूखे पेड़ों पर हल्की आग सुलग रही है। इससे आग फिर लगने की आशंका है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें