फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सतत विकास लक्ष्यों के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 25 Feb 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति योजना और विजन-2047 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने कहा कि विजन-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और समयबद्ध कार्ययोजना जरूरी है। सीपीपीजीजी एवं पीएम गतिशक्ति के विशेषज्ञ शेरन जैकब, प्रियंका चौहान, कैलाश रावत, तपन घोष ने योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और डेटा आधारित निगरानी पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यशाला में जिले के समस्त संबंधित अधिकारी, बीईओ, ईओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें