फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आंधी-तूफान से घंटों गुल रही बिजली

Wed, 25 Feb 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों ने पढ़ाई में झेली परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़/थराली। मगंलवार देर शाम को आंधी-तूफान से पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली करीब 15 घंटे बाद बुधवार सुबह बहाल हो पाई। बिजली गुल रहने से बोर्ड परीक्षार्थियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीते मंगलवार रात को आंधी-तूफान और बारिश के कारण नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि ऊर्जा निगम ने बुधवार सुबह साढ़े दस बजे करीब 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति तो सुचारु की लेकिन रातभर बिजली गुल रहने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ा। छात्रा मनीषा, पूजा और छात्र मोहित ने बताया कि रात भर बिजली गुल रहने से पढ़ाई में भी व्यवधान रहा। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि नारायणबगड़-नलगांव के बीच 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में दो जगह फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से केवर, भगोती के जंगलों में लगी आग बुझी
नारायणबगड़। विकासखंड के केवर-भगोती के जंगल में सोमवार रात से लगी आग मगंलवार रात को बारिश होने से बुझ गई। ऐसे में वन संपदा को अत्यधिक नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझने से वन कर्मियों और ग्रामीणों को राहत मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें