पोखरी (चमोली)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडामांडा में पोखरी एनपीआरसी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें उनके दायित्व और भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जीआईसी उडामांडा के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया। उप शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने विद्यालयों की एसएमसी संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। संदर्भदाता रमेश नेगी, हरेंद्र रावत, प्रशिक्षक हरेंद्र रावत, लखपत गुसांई, हरेंद्र सिंह नेगी, प्रमोद असवाल, सुधा कुंवर, सुमन नेगी, वीणा रावत आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 11 विद्यालयों के एसएमसी सदस्य मौजूद रहे। संवाद