देवाल/नारायणबगड़। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण जारी रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सदस्यों को पंचायती व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के कुशल संचालन में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में पंचायती राज अधिनियम, सदस्यों के अधिकार-कर्तव्यों, समितियों के कार्यों के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने क्षेत्र के विकास में सदस्यों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। दूसरी ओर नारायणबगड़ में प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र पर मुख्य अतिथि डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने सदस्यों को 73वें संविधान संशोधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला आदि मौजूद रहे।