कर्णप्रयाग। डॉ. पीजी कॉलेज में एनएसएस की ओर से हेरिटेज टूर गाइड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया सोसायटी के डायरेक्टर पंकज शर्मा ने छात्र-छात्राओं को हेरिटेज टूर गाइड बनने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने बताया कि इस ट्रेनिंग से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। प्रशिक्षक प्लाटून कमांडर होमगार्ड राजपाल राणा ने आपातकाल में सहायता पहुंचाने के लिए बनाई गई द्रुत होमगार्ड एप की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा और डॉ. हिना नौटियाल उपस्थित रहे। संवाद