फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांडुकेश्वर में कुबेर महोत्सव आज से

Tue, 06 Feb 2024 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल पांडुकेश्वर में सात दिवसीय कुबेर महोत्सव बुधवार से शुरू होगा जो 14 फरवरी तक चलेगा। ग्रामीणों ने महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांडुकेश्वर में ग्रामीणों की ओर से नया मंदिर तैयार किया गया है जहां मकर संक्रांति पर कुबेर जी विराजमान हो गए हैं। अब ग्रामीणों की ओर से कुबेर देवरा मंदिर नव निर्माण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष अनूप भंडारी व उपाध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि महोत्सव वसंत पंचमी तक चलेगा। पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसके बाद कुबेर जी का महाभिषेक, कुबेर महायज्ञ, कीर्तन भजन, दाकुंणी और जागर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें