फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पाणा-ईराणी सड़क पर सितंबर तक आवाजाही रोकी

Thu, 03 Jul 2025 11:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जनपद में भूस्खलन से अभी तक 18 सड़कें अवरुद्ध हैं। इन सड़कों से करीब 60 गांव जुड़े हुए हैं जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।

वहीं निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क के 20 से 30 किमी के बीच पहाड़ी से पत्थर छिटक रहे हैं जिसे देखते हुए पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण ने सड़क पर आगामी सितंबर माह तक के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन


सार्वजनिक सूचना जारी कर उन्होंने कहा कि सड़क कई जगहों पर भूस्खलन से खतरनाक बनी है जिससे बरसात में वाहनों की आवाजाही नहीं की जा सकती है। वहीं, चमोली-लासी-सरतोली सड़क पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से क्षेत्र के ग्रामीण चार किमी पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क से मजोठी, सेम, डुंग्रा, पलेठी, सरतोली, भतंग्याला, नेथोली सहित 15 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा निजमुला-पाणा-ईराणी, कुहेड़-मैठाणा, पलेठी-सरतोली, चमोली- बौंला, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, हाट कल्याणी, तेफना-कंडारा, लंगासू-खैनुरी सड़कें भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें