फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे : उमट्टा में वाहन पर गिरा मलबा, बचे तीन लोग

Thu, 03 Jul 2025 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे को देखते हुए होटल किया खाली, साढ़े सोलह घंटे बंद रहा हाईवे, ढाई साै से अधिक लोग फंसे कार्यदायी संस्था को नोटिस
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग, प्रशासन ने बांटे बिस्कुट और पानी, सिवाई के रास्ते गंतव्य के लिए भेजे गए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बुधवार रात को हुई तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। भूस्खलन को देखते हुए हाईवे किनारे स्थित होटल संचालक ने रात में ही परिवार और स्टाफ के साथ होटल छोड़ दिया। इसके बाद वहां से गुजर रही टैक्सी पर भी मलबा आ गिरा तो वाहन में सवार तीन लोगों ने भागकर जान बचाई। बृहस्पतिवार सुबह जब वाहन यहां पहुंचने लगे तो जाम लगना शुरू हो गया और ढाई साै से अधिक लोग फंसे रहे। ऐसे में वाहनों को सिवाई के रास्ते भेजा गया। रात एक बजे बंद हुआ हाईवे साढ़े सोलह घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे खोला जा सका। वहीं उमट्टा में भूस्खलन की शिकायत के बाद भी यहां सुरक्षा कार्य नहीं किए जाने पर उपजिला मजिस्ट्रेट सोहन सिंह रांगड़ ने एनएचडीआईसीएल के उप महाप्रबंधक को नोटिस दिया।
कर्णप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास रात एक बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। भूस्खलन होता देख होटल संचालक आशीष डिमरी ने बच्चों और पत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद अपनी 85 वर्षीय माता को कंधे पर उठाकर मलबे के बीच से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। स्टाफ ने भी होटल खाली कर दिया। आशीष डिमरी ने बताया कि लगातार बारिश होने पर रतजगा किया। कहा कि एनएच से लगातार यहां सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सुबह हुई तो यहां जाम लगना शुरू हो गया। ढाई साै से अधिक लोग फंसे रहे। सूचना पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सुधा डोभाल और एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को बिस्कुट और पानी की बोतलें बांटीं। देर शाम 5:30 बजे हाईवे खोला जा सका। वहीं उमट्टा में भूस्खलन के ट्रीटमेंट की बार-बार मांग के बाद भी यहां सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। लापरवाही बरतने पर उपजिला मजिस्ट्रेट सोहन सिंह रांगड़ में एनएचडीआईसीएल के उप महाप्रबंधक को नोटिस दिया। कहा कि इस लापरवाही के कारण यात्रा बाधित होने के साथ-साथ यात्रियों को असुविधा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हाईवे खोल दिया गया है। बारिश के कारण उमट्टा में हाईवे बंद होने से पुलिस ने वाहनों को सिवाई के रास्ते भेजा गया। वहीं सिवाई मार्ग संकरा होने से बार-बार यहां वाहनों का जाम लगता रहा है। कर्णप्रयाग पोखरी पुल, देवतोली, सेमी ग्वाड़ आदि स्थानों पर भी जाम लगता रहा। मगर कुछ समय बाद आवाजाही सुचारु हो गई। - सोेहन सिंह रांगड़, एसडीएम कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें