चमोली बाजार में लगा वाहनों का जाम। चाड़े के पास अधूरी हिल कटिंग से लग रहा जाम। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर हिल कटिंग का कार्य अधूरा होने से वाहनों का जाम लग रहा है। चमोली चाड़ा, बिरही चाड़ा, भनेरपाणी, गडोरा चाड़ा, मैठाणा, पुरसाड़ी, पर्थाडीप गौचर और नंदप्रयाग चट्टान क्षेत्र में सड़क पर्याप्त चौड़ी नहीं हो पाई है जिससे वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि चमोली चाड़ा क्षेत्र में जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार इन सभी स्थानों पर हिल कटिंग और सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद