फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भारत निर्वाचन आयोग का दल 20 को करेगा एसआईआर की समीक्षा

Thu, 18 Jun 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। एसआईआर और निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल 20 जून को गोपेश्वर पहुंचेगा। दल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक अपूर्व कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारी बूथ स्तर पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे तथा बीएलओ के साथ गणना प्रपत्रों के सत्यापन और दस्तावेजीकरण कार्यों की समीक्षा करेंगे। 20 जून को दल दोपहर करीब ढाई बजे ज्योतिर्मठ में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस दौरान निर्वाचन आयोग की नई पहल और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें