फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर लगा जाम: तीर्थयात्रियों के दो पक्षों में हुआ विवाद, वाहन की चाभी खोने पर बिगड़ा मामला

Wed, 11 Nov 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

जाम में फंसे तीर्थयात्रियों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक वाहन की चाभी खो गई, जिससे वाहन सड़क पर ही फंस गया और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर जाम के बाद विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की खराब स्थिति के चलते लगे जाम के बीच तीर्थयात्रियों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक वाहन की चाभी खो जाने से स्थिति और बिगड़ गई, जिसके चलते हाईवे पर कई घंटे वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मी सड़क पर फंसे वाहन को हटाने में जुटे रहे, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल महादेव उनियाल ने बताया कि सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हाईवे पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान जाम में फंसे तीर्थयात्रियों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक वाहन की चाभी खो गई, जिससे वाहन सड़क पर ही फंस गया और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें